मैथ्स मॉडल पेपर 2021 क्लास 10th के मैथ का मॉडल पेपर यूपी बोर्ड एग्जाम 2021 के पैटर्न के आधार पर बनाया गया..
![]() |
| Up board exam 2021:- maths model set paper |
H
यूपी बोर्ड क्लास 10th मैथ्स मॉडल पेपर 2021:-
Board :- UP Board
Class :- 10th
Subject :- math
Model Paper :- Maths Model Paper Class 10
Test book :- NCERT bases
Category :- up board class 10th model paper
UP Board class 10th maths model paper 2021
समय :- 3 घंटा 15 मिनट
पूर्णांक :- 70 अंक
निर्देश:-
- इस प्रश्न पत्र में कुल 7 प्रश्न है
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं
- सभी प्रश्न के प्रश्न खंड के पहले दिया गया है कि किस खंड से कितने प्रश्न करने हैं
- एक प्रश्न के अंक उसके सम्मुख (सामने) अंकित है
- प्रश्न आरंभ करें और अंत तक करते रहे जो प्रश्न ना आए उस पर समय ना व्यर्थ करके बाद में बचे हुए समय पर दोबारा कोशिश करें
- अगर अभ्यार्थी रफ कार्य के लिए इच्छुक है तो वह उत्तर पुस्तिका के बाएं पृष्ठ पर रफ कार्य कर सकते हैं रखकर पूर्ण होने के बाद उसको काट (✖️) दे और कोई हल ना करें
- जिन प्रश्नों पर चित्र खींचना है उनको साफ और स्वच्छ तरीके से चित्र अवश्य बनाएं चित्र के बिना प्रश्न अपूर्ण एवं अधूरा माना जाएगा
प्रश्न 1.
सभी खंड कीजिए। प्रत्येक खंड में उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से केवल एक सही है। सही विकल्प छाँटकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
(क) :- 144 के अभाज्य गुणनखंडों में 2 की घात है।
(a) 4
(b)5
(c) 6
(d) 3
(ख) :- [latex]\frac { 1 }{ cosec\theta } [/latex] का अधिकतम मान है।
(a) 1
(b) -1
(c) 0
(d) 2
(ग) :- एक परीक्षा में 7 छात्रों के प्राप्तांक 3, 2, 3, 4, 2, 2 तथा 5 हैं। छात्रों के प्राप्तांकों का बहुलक होगा [1]
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
(घ) :- दो वृत्त एक-दूसरे को C पर स्पर्श करते हैं तथा उन वृत्तों की AB एक उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है, तो ZACB बराबर हैं।
(a) 60°
(b) 45°
(c) 30°
(d) 90°
(ङ) यदि एक समांतर श्रेणी का वाँ पद [latex]\frac { 3+n }{ 4 }[/latex] है, तो उसका 8वाँ पद है।
(a) 11
(b) [latex]\frac { 11 }{ 4 } [/latex]
(c) [latex]\frac { 11 }{ 2 } [/latex]
(d) 22
(च) एक लंबवृत्तीय शंकु के छिन्नक की ऊँचाई 16 सेमी तथा उसके वृत्ताकार सिरों की त्रिज्याएँ 8 सेमी तथा 20 सेमी हैं। उसकी तिर्यक ऊँचाई बराबर है [1]
(a) 18 सेमी
(b) 16 सेमी
(c) 20 सेमी
(d) 24 सेमी
प्रश्न 2.
सभी खंड कीजिए।
(क) k का वह मान ज्ञात कीजिए, जिसके लिए समीकरण युग्म 3x – 4y + 7 = 0, kx + 3y – 5 = 0 का कोई हल नहीं होगा। [1]
(ख) समांतर श्रेणी 9, 13, 17, 21, 25, … का 12 वाँ पद ज्ञात कीजिए। [1]
(ग) cos 1°, cos 2°, c08 3°, …, cos 180° का मान ज्ञात कीजिए। [1]
(घ) 70 प्रेक्षणों के प्रदत्त आँकड़ों के लिए “कम के लिए तोरण” तथा “अधिक के लिए तोरण’ बिंदु (20.5, 35) पर प्रतिच्छेदित करते हैं, तो आँकड़ों का माध्य ज्ञात कीजिए। .
प्रश्न 3.
सभी खंड कीजिए।
(क) 15 सेमी लंबा एक रेखाखंड खींचिए और इसे 3; 2 अंतः अनुपात में विभाजित कीजिए तथा रचना भी लिखिए। [2]
(ख) क्या 7×5×3×2 + 3 एक भाज्य संख्या है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
(ग) चित्र में, AD ⊥ BC तथा BD = [latex]\frac { 1 }{ 3 } [/latex]CD है, तो सिद्ध कीजिए कि
2CA2 = 2AB2 + BC2
(घ) दो वर्गों के क्षेत्रफलों का योग 468 मी’ हैं। यदि उनके परिमापों में 21 का अंतर है, तो दोनों वर्गों की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 4.
सभी खंड कीजिए।
(क) एक घड़ी की मिनट की सूई की लंबाई 14 सेमी है। सूई द्वारा एक मिनट में पूरा किया गया क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ( π= 22/7 लीजिए) [2]
(ख) कक्षा X के 10 विद्यार्थियों ने गणित की पहेली प्रतियोगिता में भाग लिया।
यदि लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से 4 अधिक हो, तो इसे बीजगणित रूप में व्यक्त कीजिए। [2]
(ग) यदि A(1, 2), B(4,y), C(x, 6) तथा D(3, 5) इसी क्रम में समांतर चतुर्भुज ABCD के शीर्ष हैं, तो x तथा y के मान ज्ञात कीजिए। [2]
(घ) यदि बिंदु (x,y) बिंदुओं A (5, 1) तथा B(-1, 5) से समदूरस्थ है, तो सिद्ध कीजिए कि 3x = 2y
प्रश्न 5.
सभी खंड कीजिए।
(क) निम्न समीकरण युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदलकर हल कीजिए [4]
जहाँ, 2x + 3y ≠ 0 तथा 3x – 2y ≠ 0 है।
(ख) एक न्यून कोण ΔABC में, यदि tan (A + B-C) =1 तथा sec (B +C-A) = 2 हो, तो A, B और C के मान ज्ञात कीजिए। [4]
(ग) एक 20 सेमी आंतरिक व्यास वाले पाइप से 3 किमी/घंटा की दर से पानी एक बेलनाकार टंकी, जिसका व्यास 10 मी तथा गहराई 2 मी है, के अंदर भरा जा रहा है। कितने समय में वह टंकी भर जाएगी? (π = [latex]\frac { 22 }{ 7 } [/latex] लीजिए) [4]
(घ) यदि एक समबाहु त्रिभुज के दो शीर्षों के निर्देशांक (0, 0) तथा (3, √3) हैं, तब तीसरे शीर्ष के निर्देशांक ज्ञात कीजिए। [4]
प्रश्न 6.
सभी खंड कीजिए।
(क) एक डार्टबोर्ड की प्रथम रिंग के आन्तरिक तथा बाह्य व्यास क्रमशः 32 सेमी तथा 34 सेमी और दूसरी रिंग के आन्तरिक तथा बाह्य व्यास क्रमशः 19 सेमी तथा 21 सेमी हैं। इन दोनों रिंगों का कुल क्षेत्रफल कितना है?
(ख) एक भिन्न का हर, अंश के दोगुने से 4 अधिक है तथा जब अंश च हर दोनों में से 6 घटाया जाता है, तो हर अंश का 12 गुना हो जाता है। भिन्न ज्ञात कीजिए।
(ग) सिद्ध कीजिए कि [latex]\frac { tan\theta }{ 1-cot\theta } [/latex] + [latex]\frac { cot\theta }{ 1-tan\theta } [/latex] = 1 + secθ cosecθ
(घ) एक झील के ऊपरी तल से । मी ऊँचाई पर स्थित किसी स्थान पर एक बादल का उन्नयन कोण है तथा झील में उसके प्रतिबिंब का अवनमन कोण B है। सिद्ध कीजिए कि उस स्थान से बादल की दूरी [latex]\frac { 2hsec\alpha }{ tan\beta -tan\alpha } [/latex] है।
प्रश्न 7.
सभी खंड कीजिए।
(क) क्रिकेट टीम के एक कोच ने 3900 में 3 बल्ले तथा 6 गेंदें खरीदीं। बाद में, उसने एक और बल्ला तथा उसी प्रकार की 3 गेदे १ 1300 में खरीदीं। इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूप में व्यक्त कीजिए। [6]
अथवा
चित्र में, PAQ तथा PBQ दो अलग-अलग वृत्तों के चाप हैं। केंद्र 0 तथा त्रिज्या OP वाले वृत्त का एक हिस्सा चाप PAQ है तथा केंद्र M तथा त्रिज्या OM वाले वृत्त का एक हिस्सा चाप PBQ है, जहाँ PQ का मध्य-बिंदु M है। दर्शाइए कि दोनों चापों के द्वारा घिरे हुए भाग का क्षेत्रफल 25 (√3 – [latex]\frac { \pi }{ 6 } [/latex]) सेमी है
(ख) दो लम्बवृत्तीय शंकुओं के आधार के क्षेत्रफल समान हैं तथा उनकी ऊँचाइयों में 4; 3 का अनुपात हैं। यदि छोटे शंकु का आयतन 3637 सेमी” है, तब बड़े शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए। [6]
अथवा
एक अर्द्धगोले, लम्बवृत्तीय शंकु और लम्बवृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्याएँ 1: 2:3 के अनुपात में हैं। यदि उनकी ऊँचाइयाँ समान हैं, तब अर्द्धगोले, शंकु और बेलन के आयतनों में अनुपात ज्ञात कीजिए। [6]
Solutions
उत्तर 1.
(क) (a)
(ख) (a)
(ग) (a)
(घ) (d)
(ङ) (b)
(च) (c)
उत्तर 2.
(क) k = [latex]\frac { -9 }{ 4 } [/latex]
(ख) a12 = 53
(ग) 0
(घ) 20.5
उत्तर 3.
(ख) हाँ
(घ) 12 मी तथा 18 मी
उत्तर 4.
(क) 10.26 सेमी
(ख) x + y = 10 तथा, y = x + 4, जहाँ x लड़कों की संख्या एवं y लड़कियों की संख्या है।
(ग) x = 6, y = 3
उत्तर 5.
(क) x = 2, y = 1
(ख) A = 60°, B = 52[latex]\frac { 1 }{ 2 } [/latex]° तथा C = 67[latex]\frac { 1 }{ 2 } [/latex]°
(ग) 166.57 सेमी2
(घ) (0, 2/3) या (3, -3)
उत्तर 6.
(क) 166.57 सेमी2
(ख) [latex]\frac { 7 }{ 18 } [/latex]
उत्तर 7.
(ख) 4847 सेमी3
अथवा
2 : 4 : 27
Recommended:-
➡️Up board 10th,12th exam date 2021:- यूपी बोर्ड एग्जाम से जुड़ी नई अपडेट
➡️Railway recruitment 2021:- 561 पदों में रेलवे करवा रही है सीधीभर्ती........
➡️ऎसे करे up बोर्ड वाले छात्र/छात्रा पढ़ाई आएंगे90%+ नंबर 100%गारंटी के साथ
➡️Letest update UP Board 10th,12th Exam 2021 Date:
➡️Latest updates CBSC Class 10, 12 Board exams 2021 exam schedule announcement date, time:
➡️CBSE Board Exam 2021 Date: शिक्षामंत्री के ट्वीट पर छात्रों ने किया रिप्लाई, अब उठ रही ये मांग
➡️Railway recruitment 2021:- 561 पदों में रेलवे करवा रही है सीधीभर्ती........
Government update
Published by:- Siddhartha patel
Update:- thu, 18 Feb 2021 11:00AM





No comments:
Post a Comment